नाखून पीला क्यों दिखता है?HealthPlanet

Posted on Thu 8th Dec 2022 : 10:13

नाखूनों के पीले होने के 5 सामान्य कारण

नाखूनों में पोषक तत्वों की कमी अंडरलाइंग इन्फेक्शन सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्यायों का पता चलता है। फोर्टिस हॉस्पिटल में कंसल्टेंट फिजिशियन डॉ. प्रदीप शाह बता रहे हैं नाखून के पीले होने के विभिन्न कारण क्या सकते हैं।

डार्क नेल पेंट- अगर आप अक्सर अपने नाखूनों पर डार्क नेल पेंट लगाती हैं, तो इससे आपके नाखून पीले पड़ सकते हैं। इससे नाखूनों को सांस नहीं मिलती है। नेल पेंट में डाई (dyes) होते हैं जिससे नाखून पीले हो सकते हैं। Also Read -
लीवर डिजीज- पीलिया के कारण भी आपके नाखून पीले हो सकते हैं। शरीर में बिलीरुबिन का लेवल बढ़ने से पीलिया होता है जिसमें त्वचा का रंग हल्का पीला हो जाता है।

किडनी डिजीज- केवल लीवर डिजीज से नहीं अंडरलाइंग किडनी डिजीज के कारण भी खून में बिलीरुबिन का लेवल बढ़ सकता है जिससे नाखून पीले हो सकते हैं।

मेडिसिन- विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसी डार्क येलो कलर की दवाएं खाने से भी आपके नाखून पीले हो सकते हैं। क्योंकि दवाओं का रंग खून और नाखून में लीक हो सकता है।

प्ल्युरल एफ्यूजन- यह एक ऐसा रोग है जिसमें फेफड़ों में अतिरिक्त द्रव जमा हो जाता है जिससे नाखून पीले हो सकते हैं। नाखून पीले होना इस रोग का आम लक्षण है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info